आईएमएफ ने भारत को आवंटित किए 12.57 बिलियन SDR

  • 03 Sep 2021

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 23 अगस्त, 2021 को भारत को 12.57 बिलियन (नवीनतम विनिमय दर पर लगभग 17.86 बिलियन डॉलर के बराबर) का विशेष आहरण अधिकार (SDR) आवंटन किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: 23 अगस्त, 2021 को भारत की कुल SDR धारिता अब 13.66 बिलियन (नवीनतम विनिमय दर पर लगभग 19.41 बिलियन डॉलर के बराबर) हो गई है।

  • यह आवंटन आईएमएफ के सदस्य देशों को किए गए कुल 456.5 बिलियन SDR के सामान्य आवंटन का लगभग 2.75% है। आईएमएफ के पास 190 देशों की सदस्यता है।
  • SDR 1969 में आईएमएफ द्वारा सदस्य देशों की अन्य आरक्षित संपत्तियों के पूरक के लिए बनाई गई एक ब्याज- वाली अंतरराष्ट्रीय आरक्षित संपत्ति है।
  • एसडीआर होल्डिंग्स किसी देश के विदेशी मुद्रा भंडार के घटकों में से एक है।