यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन

  • 03 Sep 2021

26 अगस्त, 2021 को आबिदजान, आइवरी कोस्ट में 27वें यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (Universal Postal Union- UPU) कांग्रेस में भारत को प्रशासन परिषद (Council of Administration) के लिए चुना गया है।

  • यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की स्थापना 1874 में हुई थी। यह दुनिया भर में दूसरा सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है, जो विश्वव्यापी डाक प्रणाली के अलावा सदस्य देशों के बीच डाक नीतियों का समन्वय करती है।
  • UPU में कांग्रेस, प्रशासन परिषद, डाक संचालन परिषद और अंतरराष्ट्रीय ब्यूरो चार निकाय शामिल हैं।
  • इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में है तथा इसके 192 सदस्य देश हैं।
  • बिशर हुसैन UPU के वर्तमान महानिदेशक हैं। जनवरी 2022 में वे नवनिर्वाचित महानिदेशक मासाहिको मेटोकी (जापान) को कार्यभार सौंपेंगे।