क्रेड ने लॉन्च किया 'क्रेड मिंट'

  • 06 Sep 2021

फिनटेक प्लेटफॉर्म क्रेड (CRED) ने 20 अगस्त, 2021 को 'क्रेड मिंट' (CRED Mint) नाम से एक नया 'पीयर-टू-पीयर लेंडिंग फीचर' (peer-to-peer lending feature) लॉन्च करने की घोषणा की।

  • 'क्रेड मिंट' क्रेड प्लेटफॉर्म का पहला समुदाय-संचालित उत्पाद है, जो सदस्यों को अन्य विश्वासपात्र सदस्यों को उधार देकर निष्क्रिय पड़े धन पर ब्याज अर्जित करने में सक्षम बनाता है।
  • उत्पाद को RBI द्वारा पंजीकृत पीयर-टू-पीयर NBFC, 'लिक्वीलोन्स' (Liquiloans) के साथ साझेदारी में लॉन्च किया जा रहा है।
  • 'क्रेड मिंट' में भाग लेने वाले सदस्य प्रति वर्ष 9% तक की ब्याज दरों को अर्जित कर सकते हैं।