पंजशीर घाटी

  • 08 Sep 2021

तालिबान का पंजशीर को छोड़कर लगभग पूरे अफगानिस्तान पर नियंत्रण हो गया है। देश के उत्तर-पूर्व में स्थित प्रांत में, अहमद शाह मसूद ('पंजशीर का शेर' के नाम से प्रसिद्ध) का 32 वर्षीय बेटा अहमद मसूद तालिबान के खिलाफ नए प्रतिरोध का नेतृत्व कर रहा है।

  • काबुल से 150 किमी. उत्तर में स्थित, पंजशीर घाटी हिंदू कुश पर्वत शृंखला के पास है। इसे पंजशीर नदी विभाजित करती है और यह उत्तर में पंजशीर की पहाड़ियों और दक्षिण में कुहेस्तान की पहाड़ियों से घिरा है। पहाड़ की चोटियाँ साल भर बर्फ से ढकी रहती हैं।
  • इस घाटी का दुर्गम इलाका आक्रमणकारियों के लिए चुनौतीपूर्ण है।
  • पहले पंजशीर परवान प्रांत का हिस्सा था। 2004 में, घाटी और आसपास का क्षेत्र एक स्वतंत्र प्रांत बन गया।
  • पंजशीर में लगभग 1,50,000 लोग रह रहे हैं, जिनमें से अधिकांश ताजिक मूल के हैं।