राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु राष्ट्रीय संचालन समिति

  • 04 Oct 2021

शिक्षा मंत्रालय ने 21 सितंबर, 2021 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक 12 सदस्यीय राष्ट्रीय संचालन समिति का गठन किया है।।

महत्वपूर्ण तथ्य: कस्तूरीरंगन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के लिए मसौदा समिति की भी अध्यक्षता की थी, जिसने एक नए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा के विकास की सिफारिश की थी।

  • संचालन समिति का कार्यकाल तीन साल के लिए होगा ।
  • राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा पाठ्यपुस्तकों का बाद में संशोधन नए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार किया जाएगा।
  • संचालन समिति चार ऐसी रूपरेखा विकसित करेगा – जो स्कूली शिक्षा, शिक्षक शिक्षा, शुरुआती बचपन शिक्षा और प्रौढ़ शिक्षा के पाठ्यक्रम का मार्गदर्शन करेगा।
  • आखिरी बार राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा 2005 में विकसित की गई थी। यह देश भर के स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों, पाठ्यक्रम और शिक्षण प्रथाओं के विकास के लिए एक मार्गदर्शक दस्तावेज है।