वैश्विक नवाचार सूचकांक 2021

  • 06 Oct 2021

20 सितंबर‚ 2021 को विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा ‘वैश्विक नवाचार सूचकांक 2021’ (Global Innovation Index 2021) जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: वैश्विक नवाचार सूचकांक 2021 इस सूचकांक रिपोर्ट का 14वां संस्करण है। इस वर्ष की रिपोर्ट का विषय ‘कोविड-19 संकट के दौरान नवाचार पर नजर रखना' (Tracking Innovation through the COVID-19 Crisis) है।

  • इस सूचकांक में विश्वभर के 132 अर्थव्यवस्थाओं को रैंकिंग प्रदान की गई है।
  • इस सूचकांक में स्विट्जरलैंड पहले स्थान पर है। इसके बाद स्वीडन दूसरे‚ संयुक्त राज्य अमेरिका तीसरे, यूनाइटेड किंगडम चौथे तथा दक्षिण कोरिया पांचवें स्थान पर है।
  • इस सूचकांक में अंगोला सबसे निचले 132वें स्थान पर है। इसके बाद यमन 131वें‚ गिनी 130वें‚ नाइजर 129वें तथा बेनिन 128वें स्थान पर है।

भारत की स्थिति: 2021 के सूचकांक में भारत 46वें स्थान पर है। वर्ष 2020 में भारत इस सूचकांक में 48वें स्थान पर था।

  • भारत के पड़ोसी देशों में चीन 12वें, श्रीलंका 95वें, पाकिस्तान 99वें, नेपाल 111वें तथा बांग्लादेश 116वें स्थान पर है।