केंद्रीय नींबू वर्गीय फल अनुसंधान संस्थान

  • 20 Oct 2021

साइट्रस (नींबू वर्गीय फल) और इसके मूल्य वर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने 11 अक्टूबर, 2021 को केंद्रीय नींबू वर्गीय फल अनुसंधान संस्थान, नागपुर (Central Citrus Research Institute: ICAR-CCRI) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

(Image Source: ICAR-CCRI Twitter)

  • केंद्रीय नींबू वर्गीय फल अनुसंधान संस्थान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के तहत एक शोध संस्थान है।
  • 29 जुलाई, 1985 को तत्कालीन रक्षा मंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव द्वारा औपचारिक रूप से केंद्रीय साइट्रस अनुसंधान स्टेशन की आधारशिला रखी गई थी। इस केंद्र की शुरुआत 29 नवंबर, 1985 को भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बैंगलोर के एक उप-केंद्र के रूप में की गई थी।
  • अप्रैल 1986 में केंद्रीय साइट्रस अनुसंधान स्टेशन को स्वतंत्र 'केंद्रीय नींबू वर्गीय फल अनुसंधान संस्थान' के रूप में अपग्रेड किया गया था। यह नागपुर में स्थित है।
  • इसका मुख्य कार्य फसल सुधार, सतत उत्पादकता, फसल संरक्षण और साइट्रस के उपयोग पर बुनियादी, रणनीतिक और अनुप्रयुक्त अनुसंधान करना तथा साइट्रस पर आनुवंशिक संसाधनों और वैज्ञानिक जानकारी का संग्रह करना है।