टेक एनईईवी/नींव @75

  • 18 Nov 2021

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 15 नवंबर, 2021 को ‘टेक एनईईवी/नींव @75’ (Tech NEEV/ नीव @75) का उद्घाटन किया।

(Image Source: PIB)

महत्वपूर्ण तथ्य: सरकार ने आदिवासी समुदायों के बीच वैज्ञानिक प्रतिभा को बढ़ावा देने और उनके समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में 2022 के अंत तक अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए 30 विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार (STI) केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है।

  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए प्रस्तावित 75 STI केंद्र में से 20 पहले ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा स्थापित किए जा चुके हैं।
  • ‘टेक एनईईवी/नींव @75’ एक साल तक चलने वाला उत्सव है, जो समान समावेशी आर्थिक विकास के लिए आदिवासी समुदाय को सशक्त बनाने में विज्ञान प्रौद्योगिकी नवाचार (एसटीआई) के प्रभाव को दर्शाता है।
  • 75 घंटे के इस कार्यक्रम में आत्म-निर्भर भारत की दिशा में 75 प्रभावशाली कहानियों के संकलन के अलावा लाभार्थियों, सामुदायिक परिवर्तन लाने वाले लीडर्स के अनुभव साझा करना और विभिन्न लाभार्थियों की गोलमेज चर्चाएं शामिल हैं।