सिटमेक्स - 21

  • 18 Nov 2021

भारत, सिंगापुर और थाईलैंड की नौसेना ने 15-16 नवंबर, 2021 को अंडमान सागर में त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास 'सिटमेक्स - 21' (SITMEX-21) के तीसरे संस्करण में भाग लिया।

(Image Source: PIB)

  • भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस कर्मुक ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया, जो कि एक स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट है।
  • भारतीय नौसेना, सिंगापुर गणराज्य की नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच आपसी अंतर-संचालन को बढ़ाने और सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने के उद्देश्य से 2019 से SITMEX प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है।
  • दो दिनों के समुद्री अभ्यास में तीनों नौसेनाएं अनेक प्रकार के युद्धाभ्यास और सतही युद्धाभ्यास सहित विभिन्न सामरिक अभ्यासों में शामिल हुई।