हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल

  • 25 Nov 2021

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 1 नवंबर, 2021 को हरियाणा दिवस के अवसर पर 'हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल' (https://works.haryana.gov.in) का शुभारंभ किया।

  • राज्य सरकार के चार प्राथमिक इंजीनियरिंग विभागों - लोक निर्माण विभाग, सिंचाई और जल संसाधन विभाग और लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के साथ काम करने के इच्छुक ठेकेदारों को कारोबार सुगमता की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पोर्टल शुरू किया गया है।
  • इन विभागों की विभिन्न निविदाओं में भाग लेने के इच्छुक ठेकेदार इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।