स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021

  • 25 Nov 2021

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 20 नवंबर, 2021 को नई दिल्ली में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव को संबोधित किया और स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 प्रदान किए। लगातार पांचवें वर्ष, इंदौर को स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत भारत का सबसे स्वच्छ शहर होने के खिताब से सम्मानित किया गया।

(Image Source: PIB)

पुरस्कार विजेता-

1 लाख से अधिक आबादी श्रेणी: 1- इंदौर, 2- सूरत, 3- विजयवाड़ा।

1 लाख से कम आबादी श्रेणी: 1- वीटा, 2- लोनावाला, 3- सासवड (तीनों शहर सभी महाराष्ट्र में स्थित)।

10 लाख से अधिक आबादी श्रेणी: 1- इंदौर, 2- सूरत, 3- विजयवाड़ा, 4- नवी मुंबई, 5- पुणे

स्वच्छ छोटा शहर (1 लाख से 3 लाख आबादी श्रेणी): नई दिल्ली

स्वच्छ मध्यम शहर (3 लाख से 10 लाख आबादी श्रेणी): नोएडा

स्वच्छ बड़ा शहर (10 लाख से 40 लाख आबादी श्रेणी): नवी मुंबई

सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला छोटा शहर (1 लाख से 3 लाख आबादी श्रेणी): होशंगाबाद (मध्य प्रदेश)

सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला मध्यम शहर (3 लाख से 10 लाख आबादी श्रेणी): हुबली-धारवाड़(कर्नाटक)

सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला बड़ा शहर (10 लाख से 40 लाख आबादी श्रेणी): मेरठ (उत्तर प्रदेश)

सर्वश्रेष्ठ गंगा शहर: वाराणसी (1 लाख से अधिक आबादी श्रेणी), कन्नौज (1 लाख से कम आबादी श्रेणी)

'नागरिकों की प्रतिक्रिया' में सर्वश्रेष्ठ छोटा शहर (1 लाख से 3 लाख आबादी श्रेणी): तिरुपति (आंध्र प्रदेश)

'नागरिकों की प्रतिक्रिया' में सर्वश्रेष्ठ मध्यम शहर (3 लाख से 10 लाख आबादी श्रेणी): उज्जैन (मध्य प्रदेश)

'नागरिकों की प्रतिक्रिया' में सर्वश्रेष्ठ बड़ा शहर (10 लाख से 40 लाख आबादी श्रेणी): ग्रेटर विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)

भारत की सबसे स्वच्छ छावनी: 1- अहमदाबाद छावनी, 2- मेरठ छावनी, 3- दिल्ली छावनी

'अधिकतम नागरिक भागीदारी' में सर्वश्रेष्ठ छावनी: लैंसडाउन छावनी (पौड़ी गढ़वाल) उत्तराखंड

‘100 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों’ की श्रेणी में 'सबसे स्वच्छ राज्य': छत्तीसगढ़

100 से कम शहरी स्थानीय निकायों’ की श्रेणी में 'सबसे स्वच्छ राज्य': झारखंड

  • कचरा मुक्त शहरों को स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल के अंतर्गत 9 शहर ‘5-सितारा’ जबकि 143 शहर ‘3-सितारा’ कचरा मुक्त शहर घोषित किए गए।
  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत शुरू की गई एक नई प्रदर्शन श्रेणी 'प्रेरक दौर सम्मान' के तहत पांच शहरों - इंदौर, सूरत, नवी मुंबई, नई दिल्ली नगर परिषद और तिरुपति को 'दिव्य' (प्लैटिनम) के रूप में वर्गीकृत किया गया था।