आईएनएस विशाखापत्तनम

  • 11 Dec 2021

'प्रोजेक्ट 15बी' के तहत स्वदेशी रूप से निर्मित किए जा रहे स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक (stealth guided-missile destroyers) में से पहले भारतीय नौसेना पोत 'आईएनएस विशाखापत्तनम' को 21 नवंबर, 2021 को मुंबई में नेवल डॉकयार्ड में कमीशन किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह युद्धपोत परमाणु, जैविक और रासायनिक युद्ध की स्थितियों के तहत लड़ने के लिए सुसज्जित है।

  • आईएनएस विशाखापत्तनम, इसके प्रभावशाली आकार- 163 मीटर लंबाई, 17 मीटर चौड़ाई और 7,400 टन की विस्थापन क्षमता के साथ भारत में निर्मित सबसे शक्तिशाली युद्धपोतों में से एक है।
  • 'नौसेना डिजाइन निदेशालय' में डिजाइन और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई द्वारा निर्मित, आईएनएस विशाखापत्तनम चार शक्तिशाली गैस टर्बाइनों द्वारा संचालित किया जाता है और 30 समुद्री मील से अधिक की गति प्राप्त करने में सक्षम है।
  • जहाज, जो एक नेविगेशन और दिशा विशेषज्ञ, कैप्टन बीरेंद्र सिंह बैंस की कमान में होगा, में कुल लगभग 315 कर्मी हैं।
  • 35,000 करोड़ रुपये की ‘प्रोजेक्ट 15बी’ परियोजना में चार स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक के निर्माण की परिकल्पना की गई है, शेष तीन को 2023 और 2025 के बीच कमीशन किया जाएगा।