ब्रिटिश वास्तुकार रिचर्ड रोजर्स का निधन

  • 22 Dec 2021

ब्रिटिश वास्तुकार रिचर्ड रोजर्स का 18 दिसंबर, 2021 को निधन हो गया है। वे 88 वर्ष के थे।

(Image Source: https://www.building.co.uk/)

  • रोजर्स को लंदन की लॉयड्स इमारत तथा पेरिस के पोम्पीडौ सेंटर (Pompidou Centre) सहित दुनिया की कुछ सबसे प्रसिद्ध इमारतों को डिजाइन करने के लिए जाना जाता था।
  • इटली में जन्मे वास्तुकार, रोजर्स ने मिलेनियम डोम और 'चीजग्रेटर' जैसी विशिष्ट रचनाओं के साथ लंदन के क्षितिज को बदल दिया था।
  • उन्होंने न्यूयॉर्क में ‘3 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ का भी डिजाइन किया, जो एक 80-मंजिला गगनचुंबी इमारत है।
  • रोजर्स को दुनिया के सबसे सफलतम और प्रभावशाली वास्तुकारों में से एक माना जाता था। वर्ष 1991 में उन्हें ‘नाइट’ की उपाधि दी गई थी। रोजर्स को 2007 में ‘प्रित्जकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।