वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल रिपोर्ट 2022

  • 31 Dec 2021

26 दिसंबर, 2021 को ब्रिटिश कंसल्टेंसी 'सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च' (CEBR) द्वारा जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल रिपोर्ट 2022 (WORLD ECONOMIC LEAGUE TABLE 2022) के अनुसार भारत 2023 तक दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपना स्थान हासिल कर लेगा।

महत्वपूर्ण तथ्य: भारत अगले साल फ्रांस और फिर 2023 में ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपना स्थान फिर से हासिल करने के लिए तैयार है।

  • दुनिया का आर्थिक उत्पादन वर्ष 2021 में पहली बार 100 ट्रिलियन डॉलर से अधिक के आंकड़े को पार कर जाएगा।
  • चीन को संयुक्त राज्य अमेरिका को नंबर 1 अर्थव्यवस्था के रूप में पछाड़ने में पहले की तुलना में थोड़ा अधिक समय लगेगा।
  • CEBR ने भविष्यवाणी की है कि चीन 2030 में डॉलर के मामले में दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जो पिछले साल की 'वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल रिपोर्ट' के पूर्वानुमान से दो साल अधिक है।
  • 2020 के दशक लिए महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि विश्व अर्थव्यवस्थाएं मुद्रास्फीति से कैसे निपटती हैं, जो अब अमेरिका में 6.8% तक पहुंच गई है।
  • रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी 2033 में आर्थिक उत्पादन के मामले में जापान से आगे निकलने की राह पर है। वहीं रूस 2036 तक शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं में और इंडोनेशिया 2034 में नौवें स्थान पर आ सकता है।