प्रशासन गांव की ओर

  • 31 Dec 2021

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में 20 से 25 दिसंबर, 2021 तक सुशासन सप्ताह मनाया गया। सुशासन सप्ताह का विषय 'प्रशासन गांव की ओर' था।

महत्वपूर्ण तथ्य: ‘प्रशासन गांव की ओर’ लोक शिकायतों के निवारण और सेवा वितरण में सुधार के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान था, जिसका आयोजन भारत के सभी जिलों, राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में किया गया।

  • 700 से अधिक जिला कलेक्टर ने ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान में हिस्सा लिया और सप्ताह भर के इस कार्यक्रम के दौरान समयबद्ध शिकायत निवारण और सेवा वितरण में सुधार के लिए तहसील/पंचायत समिति मुख्यालय का दौरा किया।
  • 25 दिसंबर, 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के रूप में'सुशासन दिवस' मनाया गया।