एल्बिनो इंडियन फ्लैपशेल टर्टल

  • 01 Jan 2022

दिसंबर 2021 में तेलंगाना के निजामाबाद में सिरनापल्ली वन में, एक अंतरराष्ट्रीय वन फोरेंसिक जांचकर्ता द्वारा 'एल्बिनो इंडियन फ्लैपशेल टर्टल' (ALBINO INDIAN FLAPSHELL TURTLE)की दुर्लभ प्रजाति देखी गई।

(Image Source: https://thehindu.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: इंडियन फ्लैपशेल टर्टल, जिसका वैज्ञानिक नाम 'लिसमिस पंक्टाटा' (Lissemys Punctata) है, दक्षिण एशिया में पाई जाने वाली मीठे पानी की प्रजाति है।

  • यह भारतीय क्षेत्र में सबसे प्रचुर मात्रा में मीठे पानी के कछुओं में से एक है, जिसकी सीमा पाकिस्तान से भारत, नेपाल, बांग्लादेश से लेकर पश्चिमी म्यांमार तक है।
  • प्रजाति अत्यधिक अनुकूलनीय है और विभिन्न जलीय आवासों जैसे- नदियों, तालाबों, गोखुर झीलों (ox-bow lakes), धाराओं, धान के खेतों, नहरों आदि में पाई जाती है।
  • इसके पीले रंग और नरम-खोलदार आकार के कारण इस प्रजाति को स्थानीय रूप से, 'वेल्लामा' (Vellaama) या 'पलामा' (Palaama) कहा जाता है, जिसका अर्थ क्रमशः सफेद कछुआ या दूधिया कछुआ होता है।
  • भारत भर में इस प्रजाति के एल्बिनो प्रकार की उपस्थिति को 'रिकॉर्ड' करने के इससे पहले केवल दो उदाहरण थे - एक बार ओडिशा और फिर पश्चिम बंगाल में।
  • आईयूसीएन रेड लिस्ट में यह प्रजाति 'अतिसंवेदंशील' (Vulnerable) के रूप में सूचीबद्ध है। इंडियन फ्लैपशेल टर्टल भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची I के तहत संरक्षित है।