रंगभेद नीति के विरोधी डेसमंड टूटू का निधन

  • 01 Jan 2022

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता व दक्षिण अफ्रीका के आर्कबिशप रह चुके डेसमंड टूटू का 26 दिसंबर, 2021 को निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।

(Image Source: https://www.cnbc.com/)

  • उन्हें दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी प्रतीक के रूप में जाना जाता है। इतना ही नहीं टूटू को 'देश का नैतिक कम्पास' (country's moral compass) भी कहा जाता है।
  • डेसमंड टूटू ने दक्षिण अफ्रीका में नस्लीय भेदभाव के विरोध के लिए 1984 में नोबेल शांति पुरस्कार जीता था। दो वर्ष के बाद 1986 में वे केपटाउन के पहले आर्कबिशप बनाए गए थे।
  • टूटू ने दक्षिण अफ्रीका का वर्णन करने के लिए 1994 में 'रेनबो नेशन' (Rainbow Nation) शब्द गढ़ा था, जब नेल्सन मंडेला देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे।