चिल्का झील में लगभग 11 लाख पक्षियों का आगमन

  • 10 Jan 2022

भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे बड़ी खारे पानी की झील एवं पक्षियों के सर्दियों के प्रवास स्थल चिल्का झील में इस साल सर्दियों में लगभग 11 लाख पक्षी प्रवास पर आए हैं।

(Image Source: https://www.thehindu.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: चिल्का में किए गए जल पक्षी स्थिति सर्वेक्षण-2022 के अनुसार, पूरे लैगून में 107 जल पक्षी प्रजातियों के कुल 10,74,173 पक्षियों और 76 आर्द्रभूमि पर निर्भर प्रजातियों के 37,953 पक्षियों की गिनती की गई। पिछले साल चिल्का में यह संख्या 12 लाख से अधिक थी।

  • पक्षी गणना में इस साल आए पक्षियों में दुर्लभ 'मंगोलियाई गुल' (Mongolian gull) भी शामिल हैं।
  • 4 जनवरी, 2022 को ओडिशा राज्य वन्यजीव संगठन, चिल्का विकास प्राधिकरण और बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से पक्षी गणना की गई।
  • चिल्का झील के नलबाना अभयारण्य में अधिक से अधिक राजहंसों (फ्लेमिंगो) की संख्या में वृद्धि इंगित करती है कि नलबाना में इनकी बहाली प्रभावी है। इस साल राजहंसों की संख्या पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा थी।
  • चिल्का झील एक खारे पानी की झील (brackish water lake) है और पूर्वी भारत में ओडिशा राज्य के पुरी, खुर्दा और गंजम जिलों में फैला एक उथला लैगून है।
  • चिल्का का जल क्षेत्र ग्रीष्मकाल और मानसून के दौरान क्रमशः 900 वर्ग किमी से 1165 वर्ग किमी के बीच है।