इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी

  • 10 Jan 2022

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA) ने 2021 में 19000 उड़ान घंटों का एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: वर्ष 2021 के दौरान, IGRUA ने पिछले पांच वर्षों के दौरान प्रति वर्ष औसतन 15000 उड़ान घंटों के मुकाबले 19000 घंटे की उड़ान भरी, जबकि 2020 में यह 11641 उड़ान घंटे थी।

  • 2021 में महामारी के निरंतर प्रभाव और ताउते चक्रवात के कारण खराब मौसम की स्थिति के बावजूद IGRUA ने 19000 उड़ान घंटे की यह उपलब्धि हासिल की।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA) की स्थापना भारत सरकार द्वारा वर्ष 1986 में फुरसतगंज एयरफील्ड में की गई थी, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में है।
  • IGRUA सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत स्थापित एक स्वायत्त निकाय है और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव की पदेन अध्यक्षता के तहत एक शासी परिषद द्वारा प्रशासित है।