वीर बाल दिवस

  • 13 Jan 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी, 2022 को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर घोषणा की कि इस वर्ष से 26 दिसंबर को साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में 'वीर बाल दिवस' (Veer Baal Diwas) के रूप में मनाया जाएगा।

(Image Source: https://thenewshimachal.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह 10वें सिख गुरु गोविंद सिंह जी के 4 बेटों में से छोटे बेटे थे।

  • ज्ञात हो कि साहिबजादा जोरावर सिंह (9 वर्ष) और साहिबजादा फतेह सिंह (6 वर्ष) को 26 दिसंबर, 1705 को औरंगजेब की सेना द्वारा इस्लाम धर्म न अपनाने के कारण औरंगजेब के आदेश पर जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था।