वीर गाथा परियोजना

  • 13 Jan 2022

गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में पहली बार रक्षा मंत्रालय देश के स्कूली बच्चों को युद्ध नायकों और बहादुर लोगों की कहानियों से प्रेरित करने के लिए ‘वीर गाथा’ परियोजना (Veer Gatha project) लेकर आई है।

(Image Source: https://innovateindia.mygov.in/veer-gatha-project/)

महत्वपूर्ण तथ्य: शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पूरे देश में 21 अक्टूबर से 21 नवंबर, 2021 तक वीर गाथा परियोजना का आयोजन किया।

  • 28 राज्यों और आठ केंद्र-शासित प्रदेशों में फैले 4,788 स्कूलों के 8,03,900 से अधिक छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और निबंध, कविता, ड्राइंग और मल्टीमीडिया प्रस्तुतियों के रूप में अपनी प्रेरणादायक कहानियों को साझा किया।
  • कई दौर के मूल्यांकन के बाद, 6 जनवरी, 2022 को 'सुपर 25' को चुना गया और विजेता घोषित किया गया।
  • विजेताओं को 10,000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा और 25 जनवरी, 2022 को उनके नई दिल्ली आगमन पर सम्मानित किया जाएगा। वे रक्षा मंत्रालय के विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगे।