महाकाली नदी पर पुल का निर्माण

  • 13 Jan 2022

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 6 जनवरी, 2022 को धारचूला (भारत) - धारचूला (नेपाल) में महाकाली नदी पर पुल के निर्माण के लिए भारत और नेपाल के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दे दी है।

महत्वपूर्ण तथ्य: समझौता ज्ञापन से दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध और बेहतर होंगे।

  • घनिष्ठ पड़ोसियों के रूप में, भारत और नेपाल के बीच मित्रता तथा सहयोग का अनूठा संबंध है, जो एक खुली सीमा के साथ-साथ जन-जन के बीच गहरे संबंधों और संस्कृति से प्रमाणित है।
  • भारत और नेपाल दोनों विभिन्न क्षेत्रीय मंचों जैसे सार्क, बिम्सटेक के साथ-साथ वैश्विक मंचों पर एक साथ काम कर रहे हैं।