सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021
- 17 Jan 2022
13 जनवरी, 2022 को केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा जारी द्विवार्षिक ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021’ (India State of Forest Report-2021) के अनुसार, 2019 में अंतिम आकलन के बाद से देश में वन और वृक्षों के आवरण में 2,261 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।
- महत्वपूर्ण तथ्य: देश का कुल वन आवरण (forest cover) और वृक्ष आवरण (tree cover) 80.9 मिलियन हेक्टेयर है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 24.62% है।
- 2021 में भारत का कुल वन आवरण (total forest cover) 713,789 वर्ग किमी है, जो कि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.71% है।
- 2019 में पिछली रिपोर्ट के बाद से वन आवरण में 1,540 वर्ग किमी और वृक्षों के आवरण में 721 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है।
- वन आवरण में सबसे ज्यादा वृद्धि 'खुले वनों' (open forest) में देखी गई है, उसके बाद यह बहुत घने वनों (very dense forest) में देखी गई है।
- वन क्षेत्र में वृद्धि दिखाने वाले शीर्ष तीन राज्य आंध्र प्रदेश (647 वर्ग किमी), तेलंगाना (632 वर्ग किमी) और ओडिशा (537 वर्ग किमी) हैं।
- 17 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों का 33% से अधिक क्षेत्र वन आच्छादित है। इनमें से पांच राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में 75% से अधिक वन क्षेत्र हैं।
- क्षेत्रफल के हिसाब से, मध्य प्रदेश में देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र हैं।
- अपने कुल भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में वन आवरण के मामले में शीर्ष पांच राज्य मिजोरम (84.53%), अरुणाचल प्रदेश (79.33%), मेघालय (76%), मणिपुर (74.34%) और नागालैंड (73.90%) हैं।
- देश में कुल मैंग्रोव क्षेत्र 17 वर्ग किमी बढ़कर 4,992 वर्ग किमी हो गया है।
- देश के वनों में कुल कार्बन स्टॉक 7,204 मिलियन टन होने का अनुमान है, जिसमें 2019 से 79.4 मिलियन टन की वृद्धि हुई है।


