सानिया मिर्जा लेंगी 2022 सीजन के बाद संन्यास

  • 22 Jan 2022

19 जनवरी, 2022 को भारतीय टेनिस इतिहास की सबसे सफल महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने 2022 सीजन के अंत में खेल को अलविदा कहने का फैसला किया है।

(Image Source: https://commons.wikimedia.org/)

  • ज्ञात हो की वे 2013 में एकल प्रतियोगिताओं से पहले ही बाहर हो गई थी।
  • सानिया के नाम मिश्रित युगल और महिला युगल में छ: ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। ये हैं- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2009 मिश्रित युगल, फ्रेंच ओपन 2012 मिश्रित युगल, यूएस ओपन 2014 मिश्रित युगल, विंबलडन 2015 महिला युगल, यूएस ओपन 2015 महिला युगल और ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2016 महिला युगल।
  • टेनिस में उनकी उपलब्धियों के लिए, उन्हें 2004 में अर्जुन पुरस्कार, 2006 में पद्म श्री, 2015 में राजीव गांधी खेल रत्न (जिसे अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाता है) और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।