समुद्री साझेदारी अभ्यास

  • 22 Jan 2022

भारतीय नौसेना के जहाजों 'शिवालिक' और 'कदमत' ने 13 जनवरी, 2022 को बंगाल की खाड़ी में जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) के जहाजों 'उरगा' (Uraga) और 'हीराडो' (Hirado) के साथ ‘समुद्री साझेदारी अभ्यास’ किया।

  • दोनों JMSDF जहाज माइनस्वीपर डिवीजन वन का हिस्सा हैं और हिंद महासागर क्षेत्र में तैनाती पर हैं।
  • अभ्यास का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना, रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना, दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ और अंतर-संचालन को बढ़ाना और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना था।