नुसंतारा होगी इंडोनेशिया की नई राजधानी
- 22 Jan 2022
इंडोनेशिया ने 18 जनवरी, 2022 को जकार्ता की जगह बोर्नियो द्वीप के पूर्व में स्थित पूर्वी कालीमंतन (East Kalimantan) को अपनी राजधानी बनाने हेतु एक विधेयक पारित किया। देश की नई राजधानी को 'नुसंतारा' (Nusantara) कहा जाएगा, जिसका अर्थ जावा भाषा में 'द्वीपसमूह' (archipelago) है।
महत्वपूर्ण तथ्य: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने सबसे पहले 2019 में राजधानी को जकार्ता से स्थानांतरित करने की योजना की घोषणा की थी।
- 'पूर्वी कालीमंतन' इंडोनेशिया, मलेशिया और ब्रुनेई द्वारा साझा किए गए बोर्नियो द्वीप के पूर्वी हिस्से में जकार्ता से 2,300 किलोमीटर दूर है।
राजधानी परिवर्तन का कारण: जकार्ता में बढ़ता प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय मुद्दे; जकार्ता में बढ़ती जनसंख्या; वित्तीय असमानता।
- इसके अलावा, यह आशंका जताई जा रही है कि जकार्ता शहर के कई हिस्से 2050 तक पानी में डूब सकते हैं, क्योंकि इंडोनेशिया बाढ़ के प्रति अतिसंवेदनशील है और जकार्ता कई नदियों से भी घिरा हुआ है।
राजधानी बदलने वाले अन्य देश: म्यांमार ने 2005 में अपनी राजधानी को रंगून से 'नेपिडॉ' (Naypyidaw) स्थानांतरित कर दिया था।
- 1960 में, ब्राजील ने अपनी राजधानी को रियो डी जनेरियो से बदलकर 'ब्रासीलिया' कर दिया
- नाइजीरिया ने भी 1991 में देश की राजधानी को लागोस से बदलकर 'अबुजा' कर दिया था।
- 1997 में, कजाकिस्तान ने अपनी राजधानी को अल्माटी से 'अस्ताना' स्थानांतरित कर दिया था। पूर्व राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव के सम्मान में अस्ताना का नाम बदलकर 2019 में 'नूर-सुल्तान' कर दिया गया।


