भारत-चीन व्यापार

  • 08 Feb 2022

चीन के सामान्य प्रशासन सीमा शुल्क (General Administration of Customs : GAC) द्वारा जनवरी 2022 में जारी आंकड़ों के अनुसार, 2021 में चीन के साथ भारत का व्यापार 125.6 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: पहली बार भारत-चीन व्यापार 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। चीन से भारत का आयात 97.5 बिलियन डॉलर था, जबकि निर्यात 28.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया; दोनों ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

  • भारत के लिए दीर्घकालिक चिंता का कारण बना हुआ व्यापार घाटा, जो पिछले साल कम हुआ था, में 2019 के बाद से 22% की बढ़ोतरी हुई है।

भारत के आयात में वृद्धि का कारण:भारत का सबसे ज्यादा आयात विद्युत और यांत्रिक मशीनरी, रसायनों की एक शृंखला (जो उद्योगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले मध्यवर्ती आयात हैं), सक्रिय दवा सामग्री (Active pharmaceutical ingredients), ऑटो पार्ट्स, और 2020 के बाद से, बड़ी मात्रा में चिकित्सा उपकरणों एवं दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की आपूर्ति रहा।

  • भारत के वाणिज्य मंत्रालय के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 2021 में इन सभी प्रमुख आयातों में वृद्धि जारी रही।
  • शीर्ष वस्तुओं में इंटिग्रेटेड सर्किट (147% अधिक), लैपटॉप और कंप्यूटर (77% अधिक) रहे।