ऑलिव रिडले समुद्री कछुआ को किया सैटेलाइट टैग

  • 12 Feb 2022

25 जनवरी, 2022 को एक मादा ऑलिव रिडले समुद्री कछुआ पश्चिमी तट के साथ सैटेलाइट से टैग होने वाली पहली कछुआ प्रजाति बन गई है।

(Image Source: https://twitter.com/MangroveForest)

  • अब तक, कछुओं को केवल भारत के पूर्वी तट के साथ टैग किया गया है। पश्चिमी तट के लिए पहली बार, एक मादा ऑलिव रिडले कछुए को महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले के वेलास में सफलतापूर्वक टैग किया गया।
  • इस कछुए को सबसे पहले सैटेलाइट टैग किए जाने के कारण 'प्रथम' नाम दिया गया है।
  • महाराष्ट्र वन विभाग के मैंग्रोव फाउंडेशन द्वारा भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) की एक शोध परियोजना 'ट्रैकिंग द माइग्रेटरी मूवमेंट्स ऑफ ऑलिव रिडले सी टर्टल ऑफ द महाराष्ट्र ऑफ द कोस्ट' शुरू की गई है।
  • अध्ययन का उद्देश्य पश्चिमी भारत के तट पर कछुए की गतिविधि के पैटर्न को समझना है।
  • इस परियोजना के तहत कुल पांच ऑलिव रिडले समुद्री कछुओं को सैटेलाइट टैग किया जाना है।
  • ऑलिव रिडले समुद्री कछुआ की संरक्षण की स्थिति: आईयूसीएन रेड लिस्ट में अतिसंवेदनशील (Vulnerable), भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I तथा CITES परिशिष्ट I में सूचीबद्ध।