केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण

  • 28 Feb 2022

केंद्र सरकार ने 14 फरवरी, 2022 को केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण (KBLPA) और केन-बेतवा नदियों को आपस में जोड़ने के लिए एक राष्ट्रीय संचालन समिति का गठन किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रीय संचालन समिति में पांच केंद्रीय सचिवों सहित 20 सदस्य होंगे।

  • इसकी अध्यक्षता जल शक्ति मंत्रालय के सचिव करेंगे। इसमें पर्यावरण, विद्युत और जनजातीय मामलों के मंत्रालयों के सचिव और व्यय विभाग के सचिव भी होंगे। संचालन समिति में अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकारों के अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगे।
  • समिति में केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के प्रमुख, राष्ट्रीय जलमार्ग विकास प्राधिकरण के प्रमुख और राज्य वन्यजीव विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे।
  • संचालन समिति कार्यान्वयन स्तर पर किसी भी प्रचालन संबंधी मुद्दे का समाधान करेगी। हालांकि, समिति के साथ विवाद के मामले में, इसे जल शक्ति मंत्री और दोनों राज्यों के संबंधित मंत्रियों की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति के पास भेजा जाएगा।
  • संचालन समिति की वर्ष में कम से कम दो बार बैठक होगी, जिसमें कुल सदस्यों का 2/3 का कोरम होगा।
  • केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण का गठन जल शक्ति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी के एक वर्टिकल (verticle) के रूप में किया गया है।
  • केन नदी और बेतवा नदी दोनों यमुना की सहायक नदियाँ हैं। सरकार ने केंद्रीय बजट 2022-23 में केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए 44,605 करोड़ रुपए की घोषणा की है।