विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार

  • 21 Mar 2022

8 मार्च, 2022 को केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार और राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार (खान) [National Safety Awards (Mines)] प्रदान किए।

(Image Source: https://pib.gov.in/)

  • वर्ष 2018 के लिए कुल 96 विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार और वर्ष 2018 के लिए कुल 141 राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि 144 राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार (खान) वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 के लिए प्रदान किए गए।
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय वर्ष 1965 से 'विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार' और 'राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार' और वर्ष 1983 से राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार (खान) प्रदान कर रहा है।
  • खानों में कार्यरत व्यक्तियों की व्यावसायिक सुरक्षा के प्रावधान खान अधिनियम, 1952 और उसके तहत बनाए गए नियमों और विनियमों में निहित हैं।
  • विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार: यह एक श्रमिक या श्रमिकों के समूह द्वारा दिए गए सुझाव को मान्यता देने के लिए दिया जाता है, जिसने गुणवत्ता, उत्पादकता और काम करने की स्थिति में सुधार करने में मदद की है।
  • यह तीन श्रेणियों में योग्यता प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाता है।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार: यह परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड के तहत औद्योगिक प्रतिष्ठानों, निर्माण स्थलों, बंदरगाहों और प्रतिष्ठानों के उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए दिया जाता है।
  • प्रत्येक विजेता और उपविजेता को एक शील्ड और योग्यता प्रमाण पत्र दिया जाता है।