प्रवाल विरंजन

  • 02 Apr 2022

25 मार्च, 2022 को दुनिया की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रणाली ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ में बड़े पैमाने पर प्रवाल विरंजन घटना की पुष्टि की गई।

(Image Source: https://www.climatechangenews.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: प्रवाल या मूंगे समुद्री अकशेरुकी या ऐसे जानवर हैं, जिनकी रीढ़ नहीं होती है। प्रत्येक कोरल को पॉलिप कहा जाता है और ऐसे हजारों पॉलिप्स एक कॉलोनी बनाने के लिए एक साथ रहते हैं।

  • प्रवाल एकल-कोशिकीय शैवाल के साथ सहजीवी संबंध साझा करते हैं, जिन्हें 'जूजैन्थेली' (Zooxanthellae) कहा जाता है।
  • जूजैन्थेली (शैवाल) प्रवाल को भोजन और चमकीला रंग प्रदान करते हैं। बदले में, प्रवाल जूजैन्थेली शैवाल को आश्रय और प्रमुख पोषक तत्व प्रदान करता है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ग्रेट बैरियर रीफ 2,300 किमी में फैली दुनिया की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रणाली है। यह 400 विभिन्न प्रकार के प्रवाल, मछलियों की 1,500 प्रजातियों और 4,000 प्रकार के मोलस्क को आश्रय देता है।
  • प्रवाल विरंजन तब होता है, जब तापमान में परिवर्तन, प्रदूषण या समुद्र की अम्लता के उच्च स्तर के कारण प्रवाल अपने वातावरण में तनाव का अनुभव करते हैं।
  • तनावपूर्ण परिस्थितियों में, प्रवाल पॉलिप्स के अंदर रहने वाले जूजैन्थेली को निष्कासित कर देते हैं। इस कारण प्रवाल सफेद रंग में परिवर्तित हो जाते हैं। यह घटना प्रवाल विरंजन कहलाती है। यह सहजीवी संबंध को भी समाप्त कर देता है जो प्रवाल को जीवित रहने और बढ़ने में मदद करता है।