भूमि स्वामित्व को ट्रैक करने के लिए गतिशील मानचित्र लागू करने वाला बिहार पहला राज्य

  • 11 Apr 2022

गांवों के लिए गतिशील मानचित्र (Dynamic Map) की अवधारणा को लागू करने वाला बिहार देश का पहला राज्य बन गया है।

  • हर बार जब भी भूमि का स्वामित्व बदलेगा, तो गतिशील मानचित्र अपने आप अपडेट हो जाएगा। इस पहल का उद्देश्य कानूनी विवादों को कम करना है।
  • बिहार सरकार के अनुसार, राज्य में फरवरी 2021 से अब तक भूमि विवाद और अन्य मुद्दों के लगभग 37,000 मामले प्राप्त हुए हैं।
  • गतिशील मानचित्रों को लागू करने की योजना राज्य सरकार द्वारा लंबे समय से लंबित भूमि सुधारों को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों की एक शृंखला का हिस्सा है।
  • हाल में राज्य विधान सभा ने ‘बिहार भूमि उत्परिवर्तन संशोधन विधेयक 2021’ (Bihar Land Mutation Amendment Bill 2021) को अधिनियमित किया है, जिससे नक्शा उत्परिवर्तन (mutation of maps) अनिवार्य हो गया है।
  • अब हर बार जब कोई उत्परिवर्तन होता है, तो उसमें तीन परिवर्तन होंगे- विषयवस्तु में परिवर्तन
  • भूमि पार्सल में परिवर्तन और सर्वेक्षण मानचित्र का संशोधन।