स्पोर्टस्टार एसेस अवॉर्ड्स 2022

  • 11 Apr 2022

19 मार्च, 2022 को स्पोर्टस्टार एसेस अवॉर्ड्स 2022 (Sportstar Aces Awards 2022) समारोह में नीरज चोपड़ा को ‘स्पोर्टस्टार ऑफ द ईयर (पुरुष) पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

  • नीरज ने ‘स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर (ट्रैक एंड फील्ड) का पुरस्कार’ भी जीता।
  • भारोत्तोलक मीराबाई चानू को 'स्पोर्टस्टार ऑफ द ईयर (महिला) पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
  • लवलीना बोर्गोहेन को व्यक्तिगत खेल श्रेणी में 'स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
  • अवनि लेखरा को 'महिला पैराथलीट ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि प्रमोद भगत को 'विशेष मान्यता पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
  • महिला हॉकी टीम ने 'ब्रेकथ्रू परफॉरमेंस ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीता।
  • अन्य विजेता-
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी (क्रिकेट): आर अश्विन
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (क्रिकेट): मिताली राज
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी (टीम स्पोर्ट्स): रूपिंदर पाल सिंह और हरमनप्रीत सिंह
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (टीम स्पोर्ट्स): सविता पुनिया