संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद

  • 11 Apr 2022

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 अप्रैल, 2022 को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से रूस के निलंबन के पक्ष में मतदान किया है। यह कीव के बाहर एक शहर बूचा में कथित युद्ध अपराधों के लिए वैश्विक प्रतिक्रिया का हिस्सा था, जहां रूसी सेना के हटने के बाद 300 से अधिक नागरिकों के शव पाए गए हैं।

  • मानवाधिकार परिषद संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के भीतर एक अंतर- सरकारी निकाय है, जो दुनिया भर में मानवाधिकारों के संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है।
  • मानवाधिकार परिषद का गठन 15 मार्च, 2006 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संकल्प 60/251के माध्यम से किया गया था। मानवाधिकार परिषद ने पूर्व 'संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग’ का स्थान लिया है।
  • मानवाधिकार परिषद, की बैठक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में होती है।
  • मानवाधिकार परिषद में संयुक्त राष्ट्र के 47 सदस्य देश शामिल होते हैं, जो संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रत्यक्ष और गुप्त मतदान के माध्यम से बहुमत से चुने जाते हैं।
  • परिषद की सदस्यता समान भौगोलिक वितरण पर आधारित है। अफ्रीकी क्षेत्र से 13 सीटें; एशिया-प्रशांत क्षेत्र से भी 13 सीटें; लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई क्षेत्र से 8 सीटें; पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों से 7 सीटें; और पूर्वी यूरोपीय देशों से 6 सीटें हैं।
  • सदस्य तीन साल तक सेवा देते हैं और लगातार दो कार्यकालों की सेवा के बाद तत्काल पुन: चुनाव के लिए पात्र नहीं हैं।
  • परिषद के सदस्यों की उच्च मानवाधिकार मानकों को बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है।