लद्दाख के लेह जिले के 'ग्या - ससोमा' गांव में सामुदायिक संग्रहालय का उद्घाटन

  • 12 Apr 2022

लद्दाख में 3 अप्रैल, 2022 को लेह जिले के 'ग्या - ससोमा' (Gya - Sasoma) गांव में सामुदायिक संग्रहालय का उद्घाटन किया गया।

(Image Source: https://twitter.com/ddnewsladakh)

  • लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद, लेह के अध्यक्ष/मुख्य कार्यकारी पार्षद ताशी ग्यालसन ने इस सामुदायिक संग्रहालय का उद्घाटन किया।
  • सामुदायिक संग्रहालय लद्दाख की युवा पीढ़ियों के लिए उनकी पहचान और इस क्षेत्र को समझने के लिए आगंतुकों के लिए एक केंद्र होगा।
  • संग्रहालय में पारंपरिक उपयोगी वस्तुएं, वस्त्र, पोशाकें और ग्या-ससोमा के दैनिक जीवन की प्राचीन वस्तुएं मुख्य आकर्षण हैं।
  • ग्या ऊपरी लद्दाख का पहला गांव और सबसे पुरानी बस्ती है और यह लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।