12वें संसद रत्न पुरस्कार 2022

  • 12 Apr 2022

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एम वीरप्पा मोइली और तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता एच वी हांडे को 26 मार्च, 2022 को संसद रत्न पुरस्कारों के 12वें संस्करण में 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने महाराष्ट्र सदन में ये पुरस्कार प्रदान किए।
  • विभिन्न श्रेणियों के तहत 11 सांसदों को 'संसद रत्न पुरस्कार 2022' से सम्मानित किया गया। इसमे लोक सभा के आठ सांसद और राज्य सभा के तीन सांसद थे।

लोक सभा

  • सुप्रिया सुले (राकांपा, महाराष्ट्र), एन के प्रेमचंद्रन (रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, केरल) और श्रीरंग अप्पा बार्ने (शिवसेना, महाराष्ट्र) को उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'संसद विशिष्ट रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • सौगत रॉय (तृणमूल कांग्रेस, पश्चिम बंगाल), कुलदीप राय शर्मा (अंडमान और कांग्रेस, निकोबार द्वीप समूह), विद्युत बरन महतो (भाजपा,झारखंड), हीना विजयकुमार गावित (भाजपा, महाराष्ट्र) और सुधीर गुप्ता (भाजपा, मध्य प्रदेश) को विभिन्न श्रेणियों के तहत 17वीं लोकसभा में उनके प्रदर्शन के लिए 'संसद रत्न पुरस्कार' दिया गया।

राज्य सभा

  • अमर पटनायक (बीजू जनता दल, ओडिशा) और फौजिया तहसीन अहमद खान (राकांपा, महाराष्ट्र) को 2021 में उनके प्रदर्शन के लिए 'सिटिंग मेंबर' श्रेणी के तहत सम्मानित किया गया।
  • के के रागेश (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), केरल) को राज्य सभा में अपने पूर्ण कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए '2021 में सेवानिवृत्त सदस्यों' की श्रेणी के तहत सम्मानित किया गया।

अन्य तथ्य: पुरस्कार विजेताओं का चयन 17वीं लोकसभा की शुरुआत से शीतकालीन सत्र 2021 के अंत तक के प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

  • संसद रत्न पुरस्कार समिति की अध्यक्षता संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की और सह-अध्यक्षता भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एस कृष्णमूर्ति ने की।

पुरस्कार के बारे में: शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर पुरस्कारों की स्थापना की गई थी। पहला पुरस्कार समारोह 2010 में आयोजित किया गया था।