छत्तीसगढ़ बजट 2022-23
- 14 Apr 2022
 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मार्च 2022 में वर्ष 2022-23 के लिए 1,04,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7% अधिक है।
- राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और वार्षिक विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को दोगुना करने की घोषणा की गई।
 - इसके साथ, छत्तीसगढ़ पुरानी पेंशन योजना को अपनाने वाला राजस्थान के बाद दूसरा कांग्रेस शासित राज्य बन गया है।
 - नए रोजगार सृजन के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि का प्रस्ताव किया गया है।
 - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी व्यावसायिक (प्रतियोगी) परीक्षाओं में राज्य के मूल निवासी आवेदकों के लिए परीक्षा शुल्क में छूट की भी घोषणा की गई है।
 - 'राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना' के तहत भूमिहीन कृषकों के लिए वार्षिक सहायता वर्तमान 6,000 रुपए से बढ़कर 7,000 रुपए प्रति वर्ष की गई है।
 - बजट की अन्य मुख्य बातें: बस्तर क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स (District Strike Force) का एक नया कैडर स्थापित किया जाएगा।
 - बस्तर संभाग के आदिवासी बहुल और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में, वर्गीकृत 'नारंगी' (orange) वन क्षेत्र में से 30,439 हेक्टेयर को राजस्व मद के तहत पुन: परिवर्तित किया गया था।
 - 1.04 लाख करोड़ के बजट में कुल आवंटन में से 37% प्रावधान सामाजिक क्षेत्र के लिए, 40% आर्थिक क्षेत्र के लिए और 23% सामान्य सेवा क्षेत्र के लिए है।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




