भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग और व्‍यापार समझौता

  • 14 Apr 2022

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 2 अप्रैल, 2022 को 'भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते' (The India-Australia Economic Cooperation and Trade Agreement: Ind-Aus ECTA) पर हस्ताक्षर किए।

महत्वपूर्ण तथ्य: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की उपस्थिति में एक आभासी समारोह में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ऑस्ट्रेलियाई व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री डैन तेहान द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

  • समझौते के तहत ऑस्ट्रेलिया अपने बाजार में 95% से अधिक भारतीय वस्तुओं- जैसे वस्त्र, चमड़ा, आभूषण और खेल उत्पादों के लिए शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान करेगा।
  • समझौते से अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 27 अरब डॉलर से 45-50 अरब डॉलर तक बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  • भारत द्वारा ऑस्ट्रेलिया को किए जाने वाले प्रमुख निर्यात में पेट्रोलियम उत्पाद, वस्त्र और परिधान, इंजीनियरिंग सामान, चमड़ा, रसायन और रत्न और आभूषण शामिल हैं। आयात में मुख्य रूप से कच्चा माल, कोयला, खनिज और मध्यवर्ती वस्तुएं शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया भारत का 17वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, जबकि भारत ऑस्ट्रेलिया का 9वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। वस्तुओं और सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार 2021 में 27.5 अरब डॉलर था।