'मो स्कूल हॉकी क्लब' पहल

  • 23 Apr 2022

ओडिशा सरकार राज्य के सभी जिलों के स्कूलों में हॉकी क्लब शुरू करेगी।

(Image Source: https://newsonair.gov.in/)

  • ओडिशा हॉकी प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि 'मो स्कूल हॉकी क्लब' पहल ('Mo School Hockey Club' initiative) का उद्देश्य स्कूल स्तर से हॉकी संस्कृति को बढ़ावा देना है।
  • ओडिशा सरकार की यह पहल हॉकी में जमीनी स्तर की प्रतिभाओं के विकास और तराशने की दिशा में एक प्रयास है।
  • शुरुआत में सभी 30 जिला मुख्यालयों में खेल के मैदान वाले स्कूलों में ये हॉकी क्लब बनाए जाएंगे।
  • इन क्लबों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के माध्यम से नियमित प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
  • हॉकी के लिए खेल उपकरण खरीदने, खेल के मैदानों के रखरखाव, खिलाड़ियों के लिए जलपान और प्राथमिक चिकित्सा आदि के लिए वित्तीय अनुदान का भी प्रावधान किया गया है।
  • इन क्लबों में लड़के और लड़कियों दोनों की टीमें होंगी।