महाराष्ट्र जीन बैंक परियोजना
- 25 May 2022
 
28 अप्रैल, 2022 को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने राज्य में जीन बैंक परियोजना (gene bank project) को मंजूरी दी। यह देश की अपनी तरह की पहली परियोजना है।
उद्देश्य: महाराष्ट्र के स्थानीय और संकटग्रस्त जानवरों, फसलों, समुद्री विविधता और आनुवांशिक प्रजातियों का संरक्षण करना।
- जैव विविधता के संरक्षण के अलावा, परियोजना खाद्य शृंखला पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
 - 'महाराष्ट्र जीन बैंक परियोजना' सात विषयों पर काम करेगी - समुद्री जैव विविधता; स्थानीय फसल/बीज किस्म; स्थानीय मवेशी नस्ल; ताजे जल की जैव विविधता; बंजर भूमि, चरागाह भूमि और घास भूमि जैव विविधता; वन अधिकार के तहत क्षेत्रों का संरक्षण और प्रबंधन; और वन भूमि का कायाकल्प।
 - परियोजना के तहत जैव विविधता, पारंपरिक ज्ञान और संरक्षण के बारे में स्थानीय सामुदायिक ज्ञान का दस्तावेजीकरण किया जाएगा।
 - अगले पांच वर्षों में इन सात फोकस क्षेत्रों पर 172.39 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
 - यह परियोजना ‘महाराष्ट्र राज्य जैव विविधता बोर्ड’ द्वारा कार्यान्वित की जाएगी और मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव (वन) के अधीन समितियों द्वारा इसकी देखरेख की जाएगी।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




