संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार

  • 25 Jun 2022

22 जून, 2022 को ओडिशा स्थित सार्वजनिक परिवहन सेवा 'मो बस' (Mo Bus) को कोविड-19 से विश्वको बेहतर ढंग से उबरने में उनकी भूमिका और प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कारसे सम्मानित किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाने के लिए एक आभासी कार्यक्रम के दौरान आर्थिक और सामाजिक मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव लियू जेनमिन (Liu Zhenmin) द्वारा घोषित इस वर्ष के पुरस्कारों के अन्य विजेताओं में थाईलैंड की सार्वजनिक सेवा पहल भी थी।
  • संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार 2003 में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक सेवा प्रदान करने में उत्कृष्टता की पहचान करना है।