बांधवगढ़ वन अभ्यारण्य

  • 19 Oct 2022

हाल ही में पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ वन अभ्यारण्य में अद्भुत पुरातात्विक अवशेषों का पता लगाया है।

प्राप्त हुए महत्वपूर्ण अवशेष -

  • एएसआई को खोज के दौरान कलचुरी काल के 26 प्राचीन मंदिरों के अवशेष मिले हैं, जो 9वीं शताब्दी से 11वीं शताब्दी की हैं।
  • खोज में 26 गुफाएं मिली हैं, जो 2री शताब्दी से 5वीं शताब्दी के मध्य की हैं और ज्यादातर बौद्ध धर्म से संबंधित हैं।
  • 2 मठ, 2 स्तूप, 24 ब्राह्मी शिलालेख 2री शताब्दी से 5वीं शताब्दी के मध्य की 46 मूर्तियां, 20 बिखरे हुए अवशेष और 19 जल संरचनाएं 2री से 15वीं शताब्दी के मध्य की मिली हैं।
  • इन अवशेषों में 46 मूर्तियों में से एक वराह मूर्ति भी है, जो सबसे बड़ी मूर्तियों में से एक है।
  • बांधवगढ़ बाघ अभ्यारण्य क्षेत्र में करीब 170 वर्ग किमी के क्षेत्र में महीनों तक की खोज में इन प्राचीन अवशेषों का पता लगा है।
  • इसमें 1938 के बाद पहली बार खोज का कार्य शुरू किया गया था।