कॉप 27 में भारतीय मंडप का उद्घाटन

  • 07 Nov 2022

6 नवंबर, 2022 को चले केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 6 से 18 नवंबर, 2022 तक चले मिस्र में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन की 27वीं बैठक (कॉप 27) में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया।

भारतीय मंडप का विषय है- ‘लाइफ-पर्यावरण के लिए जीवनशैली’

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मंडप के डिजाइन में मार्गदर्शक विचार यह है कि सदियों से भारतीय सभ्यताओं ने स्थायी जीवन शैली का अभ्यास और नेतृत्व किया है। भारतीय संस्कृति में पर्यावरण के अनुकूल आदतें शामिल हैं।
  • मंडप के प्रतीक चिन्ह में हरे रंग का उपयोग किया गया है, यह हरा रंग हरी-भरी धरती का सूचक है। प्रतीक चिन्ह में हरे रंग को ग्रेडिएंट शेड्स के रूप में प्रयोग किया गया है।
  • परिधि पर मौजूद पत्ती, प्रकृति का प्रतिनिधित्व करती है और यह प्रतीक यह प्रदर्शित करता है कि भारत सरकार की विभिन्न पहलों के माध्यम से प्रकृति के साथ संतुलन और तालमेल कैसे बिठाया जा सकता है? प्रतीक चिन्ह का मध्य भाग सूर्य के साथ संतुलित प्रकृति का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें पेड़, पहाड़, पानी और जैव-विविधता शामिल है।
  • यह नारा जीवन के मूल संदेश सर्वे भवन्तु सुखिन:यानी सभी के सुख की कामना से प्रेरित है।