श्री श्याम सरन नेगी

  • 07 Nov 2022

5 नवंबर, 2022 को हिमाचल के गौरव और स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्री श्याम सरन नेगी का 106 वर्ष की आयु में उनके पैतृक गांव हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के कल्पा में निधन हो गया।

  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हिमाचल के गौरव श्री श्याम सरन नेगी के निधन पर उनके पैतृक गांव कल्पा पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और दिवंगत नेगी को पुष्पांजलि अर्पित की।
  • हाल ही में चुनाव में इन्होंने 34वीं बार मताधिकार का प्रयोग किया था|