इंडिया एग्रीबिजनेस पुरस्‍कार-2022

  • 11 Nov 2022

10 नवंबर, 2022 को मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव के. बालयान ने राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (National Fisheries Development Board ) को ‘इंडिया एग्रीबिजनेस पुरस्कार 2022’ प्रदान किया|

किस लिए मिला - मत्स्य पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए।

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • इंडियन चैम्बर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (आईसीएफए) द्वारा ‘एग्रो वर्ल्ड 2022’ - भारत अंतर्राष्ट्रीय कृषि व्यवसाय तथा प्रौद्योगिकी मेला-2022 का आयोजन 9 से 11 नवम्बर, 2022 तक नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा परिसर में किया गया।
  • इस आयोजन के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड को इंडिया एग्रीबिजनेस पुरस्कार-2022 प्रदान किया गया।