भगवान राम की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा

  • 17 Nov 2022

हाल ही में बिहार के बक्सर में सनातन संस्कृति समागम में श्रीराम कथा के दौरान पद्मभूषण पूज्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री रामभद्राचार्य जी प्रभु की कर्मभूमि बक्सर में भगवान राम की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा बनाने की घोषणा की ।

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से 9-9 रुपये की राशि इकट्ठा कर इसमें बक्सर की जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। स्वामी जी के अनुसार भगवान राम का जन्म नवमी के दिन हुआ था, इसलिए 9 रुपये की राशि पूर्ण है।
  • श्रीराम कर्मभूमि न्यास के तत्वावधान तथा केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के संयोजन तथा पूज्य स्वामी जी के सानिध्य में माता अहिल्या धाम, अहिरौली में श्री रामभद्राचार्य महाराज जी ने अपनी 1357वीं रामकथा के चौथे दिन बक्सर की अस्मिता को स्थापित करने के लिए श्रीराम कर्मभूमि को विश्वपटल पर पहचान दिलाने के लिए यह संकल्प लिया।