राष्ट्रव्यापी तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी-विजिल-2022’

  • 17 Nov 2022

15-16 नवंबर 2022 को रक्षा मंत्रालय के संचालन में गृह मंत्रालय, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, सीमा शुल्क, और केंद्र/राज्य की अन्य एजेंसियों के सहयोग से तटीय रक्षा अभ्यास 'सी विजिल-2022' का तीसरा संस्करण आयोजित किया गया।

उद्देश्य- शीर्ष स्तर पर समुद्री सुरक्षा और तटीय रक्षा के क्षेत्र में तैयारियों का आकलन करने का अवसर है।

महत्वपूर्ण बिंदु -

  • इस राष्ट्रीय स्तर के तटीय रक्षा अभ्यास की परिकल्पना 2018 में '26/11' के बाद से समुद्री सुरक्षा को पुख़्ता करने के लिए उठाए गए अनेक कदमों की पुष्टि करने के लिए की गई थी।
  • 'सी विजिल' की अवधारणा सम्पूर्ण भारत में तटीय सुरक्षा तंत्र को सक्रिय करना और व्यापक तटीय रक्षा तंत्र का आकलन करना है।
  • यह अभ्यास पूरे 7,516 किलोमीटर के समुद्र तट और भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र में किया जाएगा। इसमें मछली पकड़ने और तटीय समुदायों सहित अन्य समुद्री हितधारकों के साथ सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया जाएगा।
  • यह अभ्यास भारतीय नौसेना द्वारा तटरक्षक बल और अन्य ऐसे मंत्रालयों के साथ मिलकर समन्वयपूर्वक किया जा रहा है।