गुणवत्ता नियंत्रण मंडलों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-2022

  • 19 Nov 2022

15 से 18 नवंबर, 2022 तक गुणवत्ता नियंत्रण मंडलों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-2022 (International Convention on Quality Control Circles-2022) का आयोजन इंडोनेशिया क्वालिटी मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में किया गया।

थीम- “बिल्डिंग बैक बेटर थ्रू क्वॉलिटी एफर्ट्स” थी।

महत्वपूर्ण तथ्य-

भारत की राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (Rashtriya Ispat Nigam Limited) के विशाखापत्तनम की एलओसी टीम ने आईसीक्यूसीसी-2022 में “स्वर्ण पुरस्कार” जीता है।

  • आरआईएनएल की अल्फा टीम लाइट-एंड-मीडियम मर्चेंट मिल, प्रॉक्सी ब्लास्ट फर्नेस और आत्मनिर्भर स्पेशल बार मिल से जुड़ी हैं, जो विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के विभाग हैं।
  • इन तीनों टीमों ने प्रतिस्पर्द्धा में अपने-अपने अध्ययनों को प्रस्तुत किया था। सभी तीनों टीमों ने आईसीक्यूसीसी-2022 में स्वर्ण पुरस्कार (सर्वोच्च पुरस्कार) जीते हैं|
  • राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की कॉर्पोरेट इकाई, इस्पात मंत्रालय के तहत एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है।
  • इसकी स्थापना 18 फरवरी, 1982 को की गई थी| इसका मुख्यालय विशाखापत्तनम में स्थित है|
  • विशाखापत्तनम स्टील प्लांट को विजाग स्टील कहा जाता है। यह देश का पहला तट आधारित एकीकृत इस्पात संयंत्र है|