वासेनार अरेंजमेंट बैठक

  • 03 Dec 2022

30 नवंबर से 1 दिसंबर, 2022 को आस्ट्रिया की राजधानी वियना में ‘वासेनार अरेंजमेंट’ (डब्ल्यूए) की 26वीं वार्षिक बैठक आयोजित की गई|

उद्देश्य- अपने सदस्य देशों को उन देशों के पारंपरिक हथियारों और दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं और प्रौद्योगिकियों के निर्यात से हतोत्साहित करना है, जो वैश्विक शांति के लिए खतरा है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत को 1 जनवरी, 2023 को एक वर्ष की अवधि के लिए वासेनार अरेंजमेंट (डब्ल्यूए) की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इस बैठक में भारत को अध्यक्षता सौंपी गई|
  • वर्ष 2017 में भारत अपने 42वें सहभागी राज्य के रूप में वासेनार व्यवस्था (डब्ल्यूए) में शामिल हुआ था।
  • वासेनार व्यवस्था- वासेनार व्यवस्था की स्थापना जुलाई 1996 में वासेनार, नीदरलैंड में हुई थी।
  • यह 42 सदस्य देशों की एक स्वैच्छिक निर्यात नियंत्रण व्यवस्था है।
  • सदस्य देश पारंपरिक हथियारों और दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं और प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण पर सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं।