मिलेट्स-स्मार्ट न्यूट्रिटिव फूड कॉन्क्लेव

  • 08 Dec 2022

5 दिसंबर, 2022 को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में ‘मिलेट्स-स्मार्ट न्यूट्रिटिव फूड कॉन्क्लेव’ आयोजित किया गया|

उद्देश्य- बाजरा के निर्यात को बढ़ावा देना|

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इस कॉन्क्लेव का आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा अपने शीर्ष कृषि निर्यात संवर्धन निकाय, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के माध्यम से किया जा रहा है|
  • अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष-2023 के पूर्व-लांच कार्यक्रम में होने वाला यह पहला कॉन्क्लेव है।
  • इस कॉन्क्लेव में, भारतीय बाजरा तथा बाजरा आधारित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी तथा बी2बी बैठकों का भी आयोजन किया गया।
  • बाजरा निर्यात संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन भारत द्वारा दिए गए प्रस्ताव को, जिसे 72 देशों द्वारा समर्थन प्रदान किया गया।
  • 5 मार्च, 2021 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी।